
पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको में रामनवमी के पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह में डूबा था, वहीं एक हादसे ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।जानकारी
के अनुसार, खेतको में रामनवमी जुलूस की समाप्ति के बाद अखाड़ा परिसर में महावीर ध्वज स्थापित करने के क्रम में हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बताया कि झंडा खड़ा करते समय पास से गुजर रही 1,32,000 वोल्ट की हाई टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया।
जैसे ही झंडा तार से छुआ, तेज करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में वहां मौजूद कई लोग आ गए। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को तुरंत नजदीकी पेटरवार अस्पताल पहुंचाया, जहांसभी का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने कहा कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply