
बोकारो | 6 अप्रैल, 2026 : IRCTC ने आस्था और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई पहल की है। ‘देखो अपना देश’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ विजन के तहत, बोकारो के श्रद्धालुओं को अब सीधे अपने शहर से 6 ज्योतिर्लिंगों और शिरडी साईं धाम के दर्शन का अवसर मिलेगा। IRCTC ने पैकेज कोड EZBG30 के तहत 11 रात और 12 दिनों की एक भव्य आध्यात्मिक यात्रा की घोषणा की है।
बोकारो को बनाया गया है, प्रमुख बोर्डिंग स्टेशन
यह विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 11 मई 2026 को झारसुगुड़ा से अपनी यात्रा शुरू करेगी। बोकारो को इस यात्रा का प्रमुख बोर्डिंग स्टेशन बनाया गया है, जिससे स्थानीय भक्तों में भारी उत्साह है। ट्रेन का रूट इस प्रकार रहेगा:
- प्रारंभ: झारसुगुड़ा -> राउरकेला -> रांची -> मुरी -> बोकारो (प्रमुख बोर्डिंग पॉइंट)
- आगे का मार्ग: हजारीबाग, कोडरमा, गया, राजगीर, पटना, बक्सर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन।
प्रमुख तीर्थ स्थल (Sightseeing)
इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु देश के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकेंगे:
- महाकालेश्वर एवं ओंकारेश्वर (मध्य प्रदेश)
- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात)
- द्वारकाधीश मंदिर एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग (गुजरात)
- शिरडी साईं बाबा धाम (महाराष्ट्र)
- त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग (नासिक)
- घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (औरंगाबाद/संभाजीनगर)
किराया और श्रेणियाँ (प्रति व्यक्ति)
सरकार द्वारा दी जा रही लगभग 33% की छूट के बाद इस यात्रा का शुल्क निम्नानुसार तय किया गया है:
| श्रेणी (Category) | वयस्क (Adult) | बच्चा (5-11 साल) |
| इकोनॉमी (Sleeper) | ₹23,315 | ₹21,860 |
| स्टैंडर्ड (3AC) | ₹41,570 | ₹39,520 |
| कंफर्ट (2AC) | ₹50,410 | ₹48,365 |
सुविधाएँ और सेवाएँ
यात्रियों की सुविधा के लिए पैकेज में कई सेवाओं को शामिल किया गया है:
- खान-पान: ट्रेन में नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन।
- आवास: तीर्थ स्थलों पर ठहरने के लिए होटल/गेस्ट हाउस की व्यवस्था।
- परिवहन: दर्शनीय स्थलों तक पहुँचने के लिए बस/वाहनों की सुविधा।
- सुरक्षा: पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा और गाइड की व्यवस्था।
जरूरी जानकारी : बुकिंग रद्द करने पर काटेंगे पैसे
IRCTC के अनुसार, यात्रियों को अपने साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। बुकिंग रद्द करने पर समय के अनुसार शुल्क काटा जाएगा (15 दिन पहले तक मामूली शुल्क, जबकि 4 दिन से कम समय पर 100% कटौती)।
बुकिंग कैसे करें?
इच्छुक श्रद्धालु IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctctourism.com) पर जाकर या क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से अपनी सीट बुक कर सकते हैं। बोकारो से इस ट्रेन के जुड़ने से अब झारखंड के कोयलांचल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए तीर्थ यात्रा और भी सुलभ हो गई है।

Leave a Reply