विधायक जयराम महतो का फूटा गुस्सा, युवक का मोबाइल जमीन पर पटका

बोकारो, झारखंड: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो एवं डुमरी विधायक जयराम महतो एक बार फिर अपनेव्यवहार को लेकर विवादों में हैं। बोकारो के चास में पुष्पा मामले में न्याय की मांग को लेकर निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान विधायक ने अपना आपा खो दिया और एक युवक का मोबाइल छीनकर उसे जमीन पर पटक डाला।

न्याय की मांग के बीच हंगामा

यह पूरी घटना पुष्पा कुमारी को न्याय दिलाने के उद्देश्य से आयोजित कैंडल मार्च के दौरान हुई। पुष्पा कुमारी के लापता होने के मामले में उनकी मां, रेखा देवी ने गंभीर आरोप लगाए हैं और इसी सिलसिले में जनता सड़कों पर उतरी थी। विधायक जयराम महतो भी इस प्रदर्शन में शामिल होने चास पहुंचे थे।

सवाल पर असहज हुए विधायक

कैंडल मार्च के बाद विधायक जयराम महतो चास पहुंचे थे. इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक महिला ने जब विधायक जयराम महतो से मामले को लेकर सवाल पूछना शुरू किया, तो वह असहज हो गए। इसी बीच युवक इस पूरी बातचीत का वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर रहा था।

आपा खोया और मौके से हुए रवाना

कैमरा देखते ही विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे युवक के हाथ से मोबाइल छीना और उसे पूरी ताकत के साथ जमीन पर दे मारा, जिससे फोन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद विधायक चुपचाप अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए।

ये विधायक जी के मोबाइल फेंकने का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें की जा रही है.

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शन में शामिल लोग जहां एक तरफ न्याय की उम्मीद कर रहे थे, वहीं विधायक के इस व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *