JAC की लापरवाही, जारी हुआ 10 का रिजल्ट ?

10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार हर छात्र को रहता है, लेकिन इस बार झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जैक ने 10वीं का रिजल्ट आधी रात में बिना किसी आधिकारिक घोषणा के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। कुछ छात्रों ने रात में ही अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड भी कर लिया। हालांकि, सुबह जैसे ही यह मामला सामने आया, जैक की वेबसाइट बंद कर दी गई, जिसके बाद रिजल्ट दिखाई देना बंद हो गया। इस घटना ने छात्रों और अभिभावकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिना आधिकारिक घोषणा के रिजल्ट अपलोड कैसे हुआ?

क्या यह तकनीकी गड़बड़ी थी या प्रशासनिक लापरवाही? हालांकि जैक ने इस पूरे मामले को गलत बताते हुए किसी भी तरह की अनियमितता से इनकार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *