वज्रपात से कस्तूरबा तेनुघाट विद्यालय की छात्रा गंभीर, बोकारो सदर अस्पताल रेफर

बोकारो गोमिया, डेस्क: गोमिया प्रखंड अंतर्गत टीकाहारा पंचायत के केरी गांव में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा का नाम उर्मिला बेसरा है। परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया था, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत छात्रा की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया।

उर्मिला के पिता नितीश बेसरा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पुत्री उर्मिला घर के बाहर कोड़ी चुन रही थी। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच हुए वज्रपात की चपेट में आने से उर्मिला को जोरदार झटका लगा, और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।

जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को मिली उन्होंने ग्रामीणों के सहायता से उसे गोमिया सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उर्मिला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, तेनुघाट में नौवीं की छात्रा है। वह गर्मी की छुट्टी बिताने अपने गांव केरी आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *