अचानक बार पहुँच गए सिटी Dy.Sp, बोकारो में बारों का औचक निरिक्षण

बोकारो में बीते रात सभी अनुज्ञप्तिधारी बारों का औचक निरिक्षण किया गया. मौके पर पुलिस उपाधीक्षक नगर राजीव रंजन एवं सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास मौजूद थे.
निरिक्षण के दौरान बार संचालकों को निर्धारित समय अवधि के अनुसार खोलने की हिदायत दी गई. साथ ही प्रतिष्ठान सञ्चालन के लिए निर्देशित नियमों का पालन करने को कहा गया.

बार संचालकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर बार बंद करने का सख्त निर्देश दिया गया तथा समयावधि के उल्लंघन की स्थिति में विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *