चास मुफस्सिल थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला, के एम् मेमोरियल में भर्ती

बोकारो चास डेस्क: रविवार देर रात चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हालांकि उन्हें गंभीर चोटें आई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब कांवड़ियों और थाना प्रभारी के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस घटना में थाना प्रभारी प्रकाश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांवड़िया दामोदर नदी से जल लेकर चीड़का धाम जा रहे थे। इस दौरान डीजे लगे ट्रक के कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रकाश मंडल मौके पर पहुंचे और जाम हटाने के लिए डीजे वाहन के साथ चल रहे कांवड़ियों को समझाने लगे।
इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। स्थिति बिगड़ने पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई, जिसमें थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के सिर में गंभीर चोट लग गई। उनके सिर से खून निकलने लगा।घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *