बोकारो: चास के पुराना बांध तालाब में डूबा 10 वर्षीय मासूम

चास (बोकारो) डेस्क : बोकारो के चास थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर कॉलोनी स्थित ‘पुराना बांध’ तालाब में रविवार को हादसा हो गया। यहाँ नहाने के दौरान 10 वर्षीय एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कैलाश नगर निवासी मुन्ना साव के पुत्र रोहन कुमार के रूप में हुई है।

नहाने के दौरान हुआ हादसा

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रोहन सुबह करीब 11:00 बजे अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। सभी बच्चे रामनगर कॉलोनी स्थित पुराना बांध तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान रोहन गहरे पानी चला गया और डूब गया। साथ गए बच्चों के शोर मचाने पर जब तक लोग मदद के लिए पहुँचते, तब तक मासूम की जान जा चुकी थी।

स्कूल का होनहार छात्र था रोहन

रोहन चास मेन रोड स्थित बांग्ला मध्य विद्यालय का छात्र था। वहीं, कैलाश नगर स्थित उसके घर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मी बढ़ते ही बच्चे तालाबों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *