क्षत्रीय चन्द्रवंशी समाज के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

हमारा बोकारो पेटरवार डेस्क। क्षत्रीय चन्द्रवंशी समाज के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति सहित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं भगवान जरासंध के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान अतिथियों को माला एवं अंग वस्त्र पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों के साथ बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता तथा दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के मनमोहक रूप धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में सत्येन्द्र प्रसाद, संजय प्रसाद, नागेश्वर रवानी, समाज के अध्यक्ष चुरामन रवानी, कोषाध्यक्ष पंचम रवानी, अमर चन्द्रवंशी, शक्ति रवानी, उज्ज्वल, राहुल, ऋतिक, संजय, धरमु, रिंकू, ललित सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन नागेश्वर रवानी उर्फ पिंटू ने किया। आयोजन के दौरान समाज के लोगों ने आपसी एकजुटता, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *