एसटी सूची से हटाए जाने के विरोध में कुड़मी समुदाय ने मनाया काला दिवस

विरोध प्रदर्शन

हमारा बोकारो पेटरवार डेस्क । कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची से हटाए जाने के विरोध में रविवार को कुड़मी समुदाय की ओर से काला दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों ने काला झंडा लेकर तथा माथे पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
6 सितंबर 1950 को कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची से हटाए जाने की घटना को लेकर समुदाय के लोग प्रत्येक वर्ष 6 सितंबर को काला दिवस के रूप में मनाते हैं। इसी क्रम में पेटरवार हाई स्कूल मैदान से विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया, जो छत्रुराम महतो चौक तक पहुंचा।
प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और कुड़मी समुदाय को पुनः अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान समुदाय के लोगों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सरकार से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से चुंबन महतो, उमेश कुमार महतो, प्रहलाद हिंदइआर, बेनीलाल महतो, अनंत महतो, पिंटू कुमार महतो, अरविंद महतो, मुकुंद महतो, नागेश्वर महतो, पिंटू महतो, राजू महतो, महेंद्र महतो, पप्पू महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *